मुजफ्फरपुर, मई 15 -- औराई, एसं। औराई पाकड़ चौक निवासी मो. आरिफ की पत्नी गुलशन खातून (35) की शुक्रवार को चापाकल में लगे अर्थिंग की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गर्भवती थी। महिला के जिंदा होने की उम्मीद लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर शशांक कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजन भड़क गए। दर्जनों लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि डॉ ने सही से इलाज नहीं किया। डॉ. शशांक कुमार ने रेफर सर्टिफिकेट बनाकर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मुखिया अबू बकर के पुत्र तनवीर आलम और पूर्व मुखिया के पुत्र मो. वशी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...