मोतिहारी, जुलाई 13 -- मोतिहारी / अरेराज। मध्याह्न भोजन योजना शिक्षा विभाग के निदेशक ने पेयजल की समस्या वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके आलोक में डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना को लिखे पत्र में दो दिनों के भीतर पेयजल की सुविधा से वंचित विद्यालयों की सूची भेजने को लेकर जिले के सभी प्रखंड साधनसेवियों को पत्र लिखा है। निदेशक ने पत्र में कहा है कि शिकायत मिली है कि ग्रीष्म काल में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पेयजल का स्तर नीचे चले जाने के कारण मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। पेयजल समस्या के कारण मध्याह्न भोजन संचालन का कार्य प्रभावित नहीं हो इसको लेकर आगे की कार्रवाई को लेकर प्रखंड वार पेयजल की सुविधा से वंचित विद्यालयों की सूची की मांग की गई है। प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना अरेराज ...