जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज संवाददाता चापाकल के इस्तेमाल की बात को ले हुए विवाद में एक युवक इतना उग्र हो गया कि उसने अपने ही पिता एवं भाई-भाभी पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना झाझा थाना की कर्मा पंचायत के वंशाटांड़ गांव की है। घायल रामसुंदर यादव,विजय व पिंकी देवी को इलाज हेतु झाझा स्थित सीएचसी लाया गया। बताया जाता है कि जिस चापाकल के इस्तेमाल को ले विवाद व मारपीट हुई वह चापाकल व मोटर घायल अजय ने अपने पैसों से लगवाई थी। किंतु इसका इस्तेमान अजय द्वारा भी किए जाने को लेकर कुछ विवाद हुआ जिस पर समझाने जाने पर आरोपानुसार पहले उसने अपने पिता पर कुदाल से वार कर घायल कर दिया और फिर जब पिता को बचाने आरोपी के भाई-भाभी आए तो उसने उनसे भी मारपीट कर उन्हें भी घायल कर देने की बात बताई जाती है। हालांकि, समाचार संप्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.