आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना की पुलिस ने विद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कर जांच कर रही है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर (बथुआपार) गांव निवासी धर्मनाथ ने आरोप लगाया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमिलाई निवासी दिलीप शंकर से परिचय था। उसने बेटी सरोज भारती को विद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिन्नानी गार्डेन के पास की निवासी सीमा यादव पुत्री विजय शंकर से संपर्क कराया। कहा की डेढ़ लाख में काम हो जाएगा। पीड़ित ने बैंक से गोल्ड लोन लेकर दिलीप को पांच अगस्त 2019 को डेढ़ लाख रुपये दिया। इसके बाद सीमा यादव के बैंक खाता में दो बार में एक लाख रुपये दिया। नौकरी मिलने में ...