नैनीताल, फरवरी 27 -- फोटो गरमपानी, संवाददाता। भुजान-बेतालघाट मोटर मार्ग के किनारे चापड़ और धारी से सटे जंगल में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। शाम होते-होते खड़ी चट्टानों और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। जंगल में धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रानीखेत के वन क्षेत्र अधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.