रांची, अप्रैल 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चामा पंचायत अंतर्गत रामदगा निवासी विजय मुंडा को गिरफ्तार कर चान्हो पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। एक पुराने कांड को लेकर दो साल से पुलिस को उसकी तलाश थी, पर वह फरार चल रहा था। पुलिस को जैसे ही उसके गांव में होने की गुप्त सूचना मिली, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार उस पर गंभीर आरोप हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...