रांची, जनवरी 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो सीएचसी में गुरुवार को महिला बंध्याकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान 116 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। सभी शल्य क्रियाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में हुआ। शिविर में महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व, छोटे परिवार के लाभ तथा महिला बंध्याकरण के दीर्घकालिक फायदों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बंध्याकरण एक सुरक्षित और स्थायी परिवार नियोजन उपाय है, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है और परिवार की आर्थिक-सामाजिक स्थिति मजबूत होती है। शिविर की संपूर्ण निगरानी चिकित्सा प्रभारी डॉ सरिता कच्छप ने की। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान...