रांची, जनवरी 8 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड की बेयासी पंचायत स्थित सिसई जंगल में हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात आसपास के गांवों में आतंक मचाया। बुधवार की रात हाथियों का झुंड बेयासी होते हुए कंजगी पहाड़ की ओर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार, सिसई जंगल से कंजगी पहाड़ की ओर जाने के दौरान हाथियों ने बेयासी के धरमू उरांव के घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां रखे चावल और 20 बोरा से अधिक धान खा गए। वहीं हाथियों ने इरुस मिंज और मो सनाउल्लाह के गेहूं तथा भुजवा भगत की आलू की फसल को रौंद दिया। मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने गोके और गुड़गुड़ियाटोली में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और खेतों में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों की झुंड को गांव से दूर करने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...