रांची, जनवरी 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा चौक में सीसीएल के सीएसआर फंड से स्थापित स्ट्रीट लाइटें फेल हो गई हैं। जिससे क्षेत्र में एक सप्ताह से अंधेरा है। इससे रात में स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस चौक पर दर्जनों लोग सब्जी बेचते हैं उन्हें भी कठिनाई हो रही है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश है और वे जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...