रांची, दिसम्बर 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कटैया मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार सावन कुमार बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। सावन अपने दोस्त आफताब आलम के साथ बाइक से अपने घर लातेहार जा रहा था। इसी दौरान कटैया मोड़ के पास टाटा मैजिक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पीछे बैठे आफताब आलम को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल को चान्हो सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...