रांची, जून 23 -- चान्हो, प्रतिनिधि। क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को समाजसेवी मुकेश सोनी और लच्छू उरांव ने डीडीसी संजय भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन और आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जर्जर हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। डीडीसी संजय भगत ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...