चान्हो में वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत
रांची, मई 15 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लेपसर नवाटोली स्थित एक ईंट भट्ठा में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बबोरी निवासी 38 वर्षीय कुमार कुरे के रूप में हुई है। वह ईंट भट्ठा में पथेरा मजदूर के तौर पर कार्यरत था। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि कुमार कुरे अपनी पत्नी संतोषी बाई के साथ भट्ठा परिसर में बने डेरा में मौजूद था। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भट्ठा मालिक के अनुसार कुमार कुरे पिछले करीब छह माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.