रांची, अप्रैल 14 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चोरेया गांव में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधू तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का विचार और योगदान देश के कण-कण में समाया है और आज भी जीवंत है। उन्होंने कहा कि गांव में आयोजित समारोह में लोगों की श्रद्धा संविधान के प्रति मजबूत विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत, क्षमता और प्रेरणा बताते हुए इसके मूल्यों को अपनाने तथा समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना कार्यक्रम का संचालन दिनेश राम ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान, नेहरू...