रांची, मार्च 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बाजारटांड़, चान्हो स्थित जीशान ट्रेडर्स नामक पेंट दुकान में रविवार रात लगभग नौ बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे रंग, पेंट और अन्य ज्वलनशील सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। दुकान संचालक मो. उबैद के अनुसार इस हादसे में करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। पेंट और केमिकल पदार्थों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें तेजी से फैलने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के दौरान 42 वर्षीय इरशाद आलम, 44 वर्षीय करीम अंसारी उर्फ गुलु और 40 वर्षीय महताब अंसारी झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.