चान्हो में पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दवा
रांची, जून 28 -- मांडर/चान्हो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत रविवार को मांडर और चान्हो प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इसके लिए विभिन्न बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों, सहियाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई। चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सभी बच्चे समय पर पोलियो की दवा अवश्य लें और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप, बीपीएम श्यामेंद्र कुमार अभिषेक, भोला साहू सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 178 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.