रांची, सितम्बर 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। मातृशक्ति केंद्रीय कीर्तन समिति की तीसरी वर्षगांठ पर टांगर देवी मंडप में आयोजित दो दिवनी अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। कीर्तन में गणेशपुर, बरहे, टांगर, लुंडरी, सोस ओपा, पतरातू, मंदरो, कुरकुरा, सुकुरहुट्टू, सोनचिपी, करकट, बढ़इया और रोल सहित लगभग 60 गांवों की महिला कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। गुरुवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे कीर्तन शुरू होते ही पूरा क्षेत्र हरे राम, हरे कृष्ण के भजन से गूंज उठा। आयोजकों द्वारा कीर्तन में पहुंचनेवाली टीमों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। कीर्तन समापन शुक्रवार को 11:30 बजे होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय कीर्तन समिति के सदस्य रूपा देवी, मीना देवी, प्रतिमा देवी, सत्यवती देवी, प्रतिमा देवी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्त...