रांची, सितम्बर 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड की ताला पंचायत के हुटरी गांव में गुरुवार सुबह बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय शंभू उरांव की मौत हो गई। बताया जाता है कि शंभू एक घर में वायरिंग का काम कर रहे बिजली मिस्त्री की मदद कर रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वह अचानक बिजली तार की चपेट में आ गया। परिजन तुरंत उसे मांडर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शंभू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...