चान्हो-मांडर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज
रांची, अप्रैल 20 -- चान्हो/मांडर, हिटी। क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को भी जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान लोगों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और दवा का वितरण किया गया। चान्हो प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप और बीपीएम श्यामेन्द्र कुमार अभिषेक के नेतृत्व में छात्राओं के बीच फाइलेरिया रोधी दवा बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान बीपीएम ने स्वयं दवा खाकर छात्राओं को इसके प्रति जागरूक किया और दवा सेवन के महत्व को समझाया। डॉ. कच्छप ने छात्राओं को फाइलेरिया के लक्षण, इसके फैलने के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए नियमित दवा सेवन और साफ-सफाई पर जोर दिया। मौके पर भोला साहू, वार्डन मन्नू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं रघुनाथपुर पंचायत में मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.