रांची, फरवरी 17 -- चान्हो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा और लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद वीर बुधु भगत की 234वीं जयंती उनकी जन्मस्थली सिलागाईं गांव में मंगलवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित विकास मेले में लाभुकों के बीच लगभग 10 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मेले में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, मनरेगा, उद्यान, मत्स्य, गव्य विकास, ग्रामीण विकास और विद्युत विभाग ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पांच महिला समूहों को अनुदानित ट्रैक्टर, 200 किसानों को स्प्रेयर मशीन, 400 किसानों को कंपोस्ट पीट और अदरक के बीज बांटे गए। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने वीर बुधु भगत के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के ग...