रांची, दिसम्बर 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि चान्हो के पतरातू-कुरगा जंगल में लकड़ी माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पेड़ काटकर लकड़ियां बाहर भेजी जा रही हैं। बार-बार सूचना देने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सुधार नहीं होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इधर, वन विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर कुछ लकड़ियां जब्त की हैं। रेंजर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई की गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...