रांची, फरवरी 9 -- चान्हो, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर जलेश्वर धाम में लगनेवाले पारंपरिक मेले और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें मेले की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, अखंड कीर्तन और अन्य अनुष्ठानों के सफल संचालन पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले को सुव्यवस्थित रूप दिया जाएगा। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही, अखंड कीर्तन की रूपरेखा भी तैयार की गई, ताकि भक्त भक्तिभाव के साथ इसमें शामिल हो सकें। बैठक के दौरान अजीत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल पर जलेश्वर धाम में...