बांका, जनवरी 6 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पीडीएस का अरवा चावल होने की आशंका के आधार पर चावल लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया। मामले की सूचना तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत कुमार रमानी को दी गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चावल तथा उससे संबंधित कागजातों की गहन जांच की गई, जिसमें चावल को वैध पाया गया। जांच उपरांत आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से दी गई लिखित सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने चावल लदे पिकअप वाहन को मुक्त कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है। इस कार्रवाई के बाद वाहन मालिक को बड़ी राहत मिली है। वहीं प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.