बांका, मार्च 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के चान्दन नदी के तट पर स्थित मिलिट्री ग्राउंड में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी को लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। महिला शौचालय, हाई मास्क लाइट, ओपन जिम और स्वच्छ पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का यहां घोर अभाव है, जिससे रोजाना तैयारी करने आने वाले सैकड़ों बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के इस मैदान का वर्ष 2017 में नींव रखा गया था जो कि वर्ष 2018 में बनकर तैयार हुआ। तब से लेकर आज तक यह मैदान जिलेभर के युवाओं के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण स्थल बना हुआ है। पिछले आठ वर्षों से यहां सैकड़ों बच्चे सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं में जाने की तैयारी कर रहे हैं और देश सेवा में अपना योगदान भी लगातार दे रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं का जज़्बा कम नहीं ह...