लखीसराय, मई 14 -- चानन, निज संवाददाता। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में चानन के किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है।

सीमेन स्टेशन की मंजूरी 13 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट बैठक में जिले में एक नया सीमेन स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस सीमेन स्टेशन की स्थापना के लिए 79.92 एकड़ भूमि के हस्तांतरण की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय पशु एवं मत्सय संसाधन विभाग के अंतर्गत लिया गया है, जो एक बड़ी सौगात है। सीमेन स्टेशन निर्माण होने से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

नई परियोजना की विशेषताएँ चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में 79.92 एकड़ परती कदमी जमीन में करीब ढ़ाई सौ करोड़ की लागत से पशुओं के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन फॉर्म बनाया जायेगा। यह नई परियोजना लखीसराय और आ...