लखीसराय, फरवरी 6 -- चानन, निज संवाददाता। चानन प्रखंड के मलिया पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय अर्जुन कुमार बिन्द के पुत्र कुमार आशुतोष ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुमार आशुतोष ने इस प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे चानन प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं। कुमार आशुतोष की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, ईटौन पंचायत के पूर्व मुखिया धनराज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ. प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार आनंद, श्रवण...