बिहारशरीफ, जून 30 -- चातुर्मास 25 से शुरू, 12 जुलाई के बाद से 4 माह थम जाएंगे मांगलिक कार्य शादी-विवाह समेत सभी शुभ कामों के अब केवल 7 मुहूर्त शेष देवप्रबोधिनी एकादशी पर फिर शुरू होंगे शुभ काम पावापुरी, निज संवाददाता। सनातन धर्म में विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत (जनेऊ), भूमि पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की योजना बना रहे लोगों के लिए अब समय सीमित रह गया है। काशी पंचांग के अनुसार इस विवाह सीजन में अब केवल सात शुभ मुहूर्त शेष हैं। 12 जुलाई के बाद चार माह तक मांगलिक कामों पर विराम लग जाएगा, क्योंकि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का शुभारंभ हो जाएगा। यह भी पढ़ें- जुलाई में विवाह के अंतिम 6 शुभ मुहूर्त, 25 जुलाई से चातुर्मासचातुर्मास का धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु योगनिद...