भभुआ, मई 16 -- किसानों ने जमीन के बदले राशि लेने से किया इनकार, सहयोग का लिया संकल्प स्वामी जी के सानिध्य में होने वाले आयोजन को ग्रामीणों ने बताया परम सौभाग्य (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परासियां गांव में प्रस्तावित चातुर्मास्य व्रत एवं श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होनेवाले इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए शुक्रवार की देर शाम गांव के शिव मंदिर परिसर में भूमिदाता किसानों की बैठक हुई, जिसमें ग्रामीण व श्रद्धालु शामिल हुए। बैठक में उपस्थित किसानों ने सर्वसम्मति से आयोजन के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताते हुए किसी प्रकार की राशि लेने से इनकार कर दिया।

किसानों की उदारता किसानों ने इसे धर्म कार्य में...