चातुर्मास के लिए मुनिसंघ का हुआ अभिनंदन
ललितपुर, जुलाई 23 -- मड़ावरा। वर्षायोग 2026 के पावन चातुर्मास के लिए आचार्यश्री समय सागर जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ प्रान्त के राजनांद गांव से करीब 600 किलोमीटर का पदविहार कर गुरुवार को मड़ावरा पहुंचे मुनि निर्मद सागर, मुनि नीरज सागर जी का कस्बा मड़ावरा की जैन समाज ने गाजेबाजे के साथ भव्य स्वागत आगवानी की। इस दौरान कस्बे के गिरार राजमार्ग पर स्थित जैन समाज मड़ावरा की संस्था दयोदय गौशाला पहुंचे सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्तिभाव पूर्वक मुनि संघ की आगवानी की। धार्मिक जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया। तत्पश्चात मुनि संघ ने गौशाला परिसर पहुंचकर गौशाला का अवलोकन किया गया। यहां से मुनिसंघ के विहार उपरांत कस्बे की सीमा पर सकल दिगम्बर जैन मड़ावरा ने भव्यतापूर्वक उनकी आगवानी की। इस दौरान कस्बे की सीमा से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा जुलूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.