भभुआ, अप्रैल 16 -- अयोध्या से पहुंच रही सामग्री, चार माह तक चलेगा भव्य अनुष्ठान क्षेत्रीय ग्रामीणों में उत्साह, यज्ञ स्थल पर दिन-रात किया जा रहा काम (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसिया गांव में चातुर्मास व्रत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के सान्निध्य में होने वाले इस चार माह के धार्मिक आयोजन के लिए चयनित यज्ञ स्थल पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से शुरू होकर आश्विन शुक्ल पक्ष तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर गांव में भक्ति का माहौल बनने लगा है। यह भी पढ़ें- बिहारी गांव में 26 से होने वाले यज्ञ व रामकथा की तैयारी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि में रामनवमी पर स्वामी जी द्वारा आयोजित 1250 कुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद वहां से साम...