देवघर, फरवरी 27 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय बावनबीघा अवस्थित चाणक्य टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने गीत, चुटकुला, नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉलेज के शिक्षकों ने होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। शिक्षकों ने कहा होली की कहानी है भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद की, जिसमें भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए होलिका को मार दिया था। इस घटना को भी होली के रूप में मनाया जाता है। जिसमें लोग होलिका के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। होली को बसंत ऋतु के आगमन के रूप में भी मनाया जाता है। लोग रंगों और फूलों से प्रकृति की सुंदरता का आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.