रांची, अक्टूबर 2 -- रांची। लालपुर चौक स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एकेडमी की ओर से महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एकेडमी में बीपीएससी का नया बैच 5 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। डायरेक्टर विनय मिश्रा ने बताया कि इस बैच को अभ्यर्थियों की तैयारी को प्रारंभिक परीक्षा से लेकर मुख्य परीक्षा और अंतिम चयन तक व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्ट्रक्चर्ड तरीके से संचालित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बैच, कक्षाओं, पाठ्यक्रम एवं प्रवेश से संबंधित जानकारी एकेडमी से प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...