चाणक्या कॉलेज में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
देवघर, सितम्बर 21 -- चाणक्या टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधुपुर में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित की गई, जो नशामुक्त समाज निर्माण के व्यापक अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान सुमन कुमारी और प्रीति कुमारी ने राजयोग के नियमित अभ्यास, आत्मशांति और सकारात्मक जीवनशैली से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: नशामुक्त युवा अभियान में हॉस्टल के विद्यार्थियों ने ली श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.