चाटीकोचा विस्थापितों के पुनर्वास मामले में समाधान की बढ़ी उम्मीद
घाटशिला, मई 19 -- जादूगोड़ा। यूसील और चाटीकोचा गांव के विस्थापित परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि एवं पुनर्वास संबंधी मुद्दों के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक पहल दिखाई देने लगी है। हाल ही में हुई बैठक में यूसील प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी है, जिससे वर्षों पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। इसकी जानकारी यूसील जादूगोड़ा के डीजीएम राकेश कुमार ने दी है। डीजीएम ने बताया कि हाल ही में गांव प्रतिनिधियों और यूसील प्रबंधन के बीच हुई अंतिम बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अब मुआवजा राशि का निर्धारण एलएआरआर एक्ट-2013 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। यह भी पढ़ें- गोमिया रेल ओवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.