बरेली, मई 4 -- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर स्ट्रीट फूड पर दिखाई पड़ने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये वृद्धि के बाद बरेली में खानपान महंगा होने लगा है। शहर में सड़कों किनारे बिकने वाले स्ट्रीट फूड भी महंगा हो गया। सिलेंडर महंगा होने के 24 घंटे के अंदर सड़कों किनारे खानपान के सामान महंगे हो गए। सिलेंडर का दाम बढ़ने के 48 घंटे बाद चाय, चाट, चाऊमीन, मोमोज, पिज्जा, फास्ट फूड के साथ ही होटलों में भोजन की थाली भी महंगे हो गए। सेटेलाइट बस अड्डे पर लगने वाली रेहड़ी दुकानों पर जहां फास्ट फूड में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह भी पढ़ें- कोयले व लकड़ी के चूल्हे पर रेस्टोरेंट और होटल, थाली के दाम बढ़े वहीं गोलगप्पों की संख्या घट गई है। इतना ही नहीं सादी चाय 15 तो स्पेशल 20 रुपये हो गई। इसके अलावा समोसा भी 12 रुपये कर...