फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद । राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में 9 मई को हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस पर हमला, पथराव और हंगामे के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। चाचूपुर जटपुरा गांव निवासी बृजेश राजपूत का शव 9 मई की सुबह शराब ठेके के पास पुलिया के नीचे नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शराब ठेके के सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों और महिलाओं ने शव उठाने से इनकार कर दिया था और शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था。

पुलिस की कार्रवाई स्थिति उस समय बिगड़ गई ...