देवरिया, अप्रैल 17 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। कुदाल से प्रहार कर सगी चाचाी को मौत के घाट उतारने वाले भतीजा और उसकी बहन को पुलिस ने शुक्रवार को खड़ाइच मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद का लिया गया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश की, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा सगे भाई हैं। दोनों बाहर रहकर काम करते हैं। इनके परिवारों के बीच वर्षों से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार की देर रात दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच पुराने मामले में व्यंग्य कसने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बढ़ गई और हाथापाई व मारपीट में बदल...