गढ़वा, जून 26 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना अंतर्गत सेमरी गांव निवासी 55 वर्षीय नंदु यादव के साथ गुरुवार को हुई मारपीट के आरोप में दो भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल नंदु यादव के दिए गए आवेदन के आलोक में भतीजा मुकेश यादव,कमलेश यादव, विकेश यादव के अलावा उनकी मां मानती देवी सहित 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि नंदू का चार साल का नाती खेलने के क्रम में आरोपियों के बकरी को मारा था। उसी को लेकर विवाद बढ़ गया। उसी क्रम में नंदू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया था। मामले में थाना प्रभारी ऋषिकेश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटा के अंदर दो नामजद अआरोपियों भतीजा कमल...