लखनऊ, जुलाई 20 -- Om Prakash Rajbhar: विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी समय है, लेकिन यूपी की सियासत अभी से गर्माने लगी है। भाजपा लगातार सपा पर हमला बोल रही है तो सुभासपा प्रमुख भी इससे पीछे नहीं हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा को सोशल मीडिया एक्स पर बड़ा दावा कर दिया। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर बोले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव का टिकट काटेंगे। राजभर के इस दावे ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। राजभर ने अपने हैंडल से की गई पोस्ट में कहा कि परिवारवाद का ठप्पा हटाने के लिए अखिलेश सफाई अभियान चलाने जा रहे हैं। इस अभियान में सबसे पहले वह अपने चाचा शिवपाल यादव को बेटिकट करेंगे। इसी वजह से वह माहौल बना रहे हैं। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिवपाल यादव अब बूढ़े हो गए...