बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। अहैड़ा गांव में तीन दिन पहले बीड़ी जलाने को माचिस नहीं देने पर बिजेंद्र और उसके भतीजे दीपांशु पर लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाटू, उसके पिता संदीप, निखिल और कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इस घटना में घायल चाचा-भतीजे का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। अहैड़ा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम संदीप, निखिल और कुलदीप ने बीड़ी जलाने के लिए उससे माचिस मांगी। उसने माचिस देने से मना किया तो तीनों युवक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद बाटू, संदीप, निखिल और कुलदीप निवासी अहैड़ा ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें घायल बिजेंद्र और उसके भतीजे दीपांशु को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.