अमरोहा, दिसम्बर 27 -- रजबपुर। थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार चाचा-भतीजे को जान से मारने की नीयत से कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजा घायल हो गया जबकि चाचा बाल-बाल बचा। मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले युवक पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव अतरासी कला में हनीफ का परिवार रहता है। बीती 24 दिसंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने भतीजे मुजाहिदीन के साथ बाइक पर सवार होकर रजबपुर से अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि गांव निवासी कय्यूम ने हाईवे पर जान से मारने की नीयत से अपनी कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। मुजाहिदीन के सिर, पैर व शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन...