सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- सुलतानपुर। मुसाफिरखाना के भद्दौर में प्रधानी चुनाव विवाद में तीन साल पूर्व संग्रह अमीन सुरेश यादव व उसके भतीजे बृजेश यादव की हत्या के मामले में वादी दुर्गेश यादव से फिर जिरह होगी। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि हाईकोर्ट ने आरोपी बशीर खान की याचिका पर पांच हजार रूपये अर्थदण्ड लगाते हुए उसे वादी से फिर से जिरह करने का मौका दिया है। भद्दौर गांव के तत्कालीन संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें 13 आरोपियों का ट्रायल जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...