नई दिल्ली, जुलाई 22 -- UP News: योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आए दिन अखिलेश यादव पर तीखा तंज कस कहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एक बार फिर निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा कि पहले सरकारी नौकरी के गाइड लाइन जारी होते ही चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल जाते थे। सपा सरकार में शिक्षा का हाल क्या था? ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मित्र अखिलेश जी। आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झूठ का गिरफ्तारी कराने, आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए? आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा को धंधा बना लिया गया था। आपकी सरकार में हाईस्कूल और 12वीं के प्रश्न पत्र पैसों पर बेच दिए जाते थे। फर्जी सर्टिफिकेट ...