भागलपुर, अप्रैल 3 -- कदवा थाना क्षेत्र के गोला टोला में जमीन विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को कचिये से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कचिये का वार इतना लंबा था कि आंख के ऊपर लगभग डेढ़ इंच लंबा कट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद घायल वहीं पर गिरकर तड़पने लगा। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। कदवा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने पर आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.