धार, अगस्त 14 -- चाचा को बाप का दर्जा दिया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश में चाचा ने इस भरोसे का कत्ल कर दिया। धार जिले की कुक्षी तहसील के बाग थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके चाचा द्वारा कथित रूप से लगातार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजू डावर परिवार की गैरमौजूदगी में पीड़िता के साथ कथित रूप से रेप करता था। आरोप है कि पहली घटना 7 फरवरी की रात हुई, जब पीड़िता की मां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ रेप किया। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के भिंड में भाई के सामने 9 साल की बच्ची से द...