बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के सुजौली थाने के चफरिया गांव में खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। सूने घर में सो रही नौ महीने की भतीजी को उसके चाचा ने गला दबाकर मार डाला। परिजनों के आने पर जब बच्ची लापता मिली तो खोज शुरू हुई। बच्ची का शव कपड़े में लपेटा लकड़ी के ढेर में बरामद होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक बीमार है। गांव निवासी रीना पत्नी गोपाल अपनी सास सुनीता के साथ गांव में किसी के यहां गई थी। बच्ची अंजू को चाचा सुरेन्द्र के भरोसे घर छोड़ गई थी। मां रीना का कहना है कि बच्ची सो रही थी। इसलिए वह छोड़कर चली गई। वह लोग जब वापस लौटे अंजू चारपाई से नदारद थी। जब उसके बारे में सुरेन्द्र से पूछा गया। तो वह घर से फरार हो गया। बेटी की घर में तलाश शुरू हुई। तो उसका शव कप...