पटना, अप्रैल 20 -- Tej Pratap Yadav: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में उनके करीब दो दशक पुराने शासन का अंत हो गया। लेकिन इस विदाई के बीच सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और 'जनशक्ति जनता दल' के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान की हो रही है। एक चैनल पर खास बातचीत में तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया।"चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं" जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वह नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत सीनियर हैं। हम लोग तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।" दिलचस्प बा...