नई दिल्ली, मार्च 8 -- Rohini Acharya on Nishant Kumar: निशांत कुमार की पॉलिटिकल पारी पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सीएम नीतीश कुमार पर तीखा वार किया है। परिवारवाद पर लालू की खिंचाई करने वाले नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्या ने निशांत की धमाकेदार एंट्री पर अपने सिद्धांतों से समझौता करने का आरोप लगाया है। तंज भरे लहजे में रोहिणी ने निशांत कुमार को पॉलिटिकल डेब्यू पर बधाई दी है। उन्होंने दोनों का एक फोटो भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार से पूछा है, " चाचा जी ... कहाँ विलुप्त हो गयी दूसरों के संदर्भ में कही गयी आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील व बेतुकी थ्योरी ?.. आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है .. सच कहूँ तो आप राजनीतिक व वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं...