रांची, अप्रैल 12 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल चुनने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 7 अप्रैल को दिन में चाचा-भतीजा के बीच करंज फल चुनने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद रात में आरोपियों ने अपने चाचा के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान 55 वर्षीय गुड़िया पाहन और उनकी पत्नी 45 वर्षीय सोनी पाहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.