झांसी, मार्च 2 -- चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सुल्तानपुर में जमीनी के बंटवारे को लेकर चाचा-चाची ने आठ साल के मासूम भतीजे व कक्षा तीन के छात्र को कमरे में बंधक बनाकर पीट दिया। उस पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। जिससे वह चीख-पुकार पड़ा। आक्रोशित चाची ने छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। वहीं ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव सुल्तानपुर निवासी मोहित राजपूत के पिता के नाम 20 बीघा जमीन है। 5 बीघा उन्होंने अपने छोटे बेटे रोहित राजप...