मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में चाचा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर भतीजे समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव शेरनगर निवासी अफसरून ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई याकूब 14 मार्च की रात पालतू कुत्ते को अपने घर के परिसर में टहला रहा था। तभी मुकम्मल हसन, मंजूर हसन , सद्दाम हुसैन , नोमान , फरान निवासी गांव शेरनगर, आसिफ गांव कल्याणपुर व एक अज्ञात साथी ने हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग कर उसके भाई को घायल कर दिया। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वही आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...